Wednesday, 16 September 2015

Quiz for Class IV

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता- कक्षा  - ४

•प्र०(१)- इन शब्दों के उचित बहुवचन रुप बताइए।
•हड्डी  = १ हड्डियाँ २ हड्डीया
•गद्दी  = १ गद्दीया २ गद्दियाँ
•मुट्ठी = १ मुट्ठियाँ २ मुट्ठीया
•पट्टी  = १ पट्टियाँ २ पट्टीयाँ
•प्रश्न –  २  रिक्त स्थान भरो ।
•क - तमिलनाडु की मुख्य भाषा ........है।(तमिल , तेलगु)
•ख - हिंदी भाषा........लिपि में लिखी जाती है।(हिंदी ,देवनागरी)
•ग - .........भाषा को शुद्ध रूप से बोलना एवं लिखना सिखाता है ।( व्याकरण , भाषा )
•घ - शब्दों के सार्थक समूह को ......कहते हैं।(वाक्य , भाषा )
प्र० ३ दिए गए वाक्यों में उद्देश्य  एवं विधेय अलग कीजिए ।
•क – हमारे मामा जी कानपुर गए।
•ख – मोहन स्कूल जाता है।
•ग – सूरज पूर्व से निकलता है।
•घ – श्याम जी टेलीविजन देखते है।
•प्र० -४ वाक्याशों के लिए एक शब्द  बताइए ।
•क – जहाँ पर प्रयोग किए जाते है --------I
•ख - इलाज करने वाला .......।
•ग - सहायता करने वाला......।
•घ - शिक्षा देने वाला.......।
•प्रश्न (५) निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
•क - वाक्य के कितने अंग होते है , नाम बताओ ?
•ख- संज्ञा के कितने भेद है , नाम बताइए ?
•ग- बनावट के आधार पर शब्द कितने प्रकार के  होते है, नाम सहित बताओ ?
•घ - वर्ण की परिभाषा उदाहरण सहित बताओ।

No comments:

Post a Comment