Wednesday, 16 September 2015

Quiz for Class V


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-कक्षा - ५

•प्रश्न-१ सही स्त्रीलिंग बताइए -
•बाबू = (१) बबुआइन (२) बबूआइन
•बछङा =(१) बछीया (२) बछिया
•ठाकुर =(१) ठकुराइन (२) ठकूराइन
•हाथी =(१) हथिनी (२) हथीनी
•प्रश्न – २ रिक्त स्थान भरो ।
•(क) आंध्र प्रदेश की भाषा......है ।(तमिल,तेलगु)
•(ख) हिंदी वर्णमाला में.......मूल व्यजंन है।(३२,३३,३४)
•(ग) बनावट के आधार पर पीत+अंबर=पीतांबर.......शब्द है।(रूढ़ , यौगिक, योगरूढ़)
•(घ) य, र, ल,व.........व्यंजन है। (अंतस्थ ,उष्म,स्पर्श)
•प्रश्न – (३) इस प्रश्न का उत्तर हाँ या नही में दीजिए।
•(क) हिंदी भाषा की लिपि तेलुगु है ।
•(ख) वर्णों का समूह ही वर्णमाला कहलाता है ।
•(ग) विसर्ग‌‌ ये वर्ण के मध्य या अंत में आते है ।
•(घ) जिन व्यंजनों का उच्चारण करने में घर्षण उत्पन्न होती है उन्हें उष्म व्यंजन कहते है।
•प्रश्न (४) मुहावरों के सही अर्थ बताओ।
•(क) ईंट से ईंट बजाना –
•(ख) नींद टूटना-
•(ग) पीठ दिखाना –
•(घ) बाएं हाथ का खेल -
•प्रश्न (५) निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
•(क) भाषा के कितने प्रकार है, नाम बताओ ?
•(ख) व्याकरण के कितने भेद है, नाम बताइए ?
•(ग) व्यंजन के कितने भेद है, नाम बताओ ?
•(घ) प्रयोग के आधार पर शब्द के प्रकार व नाम बताओ ?

No comments:

Post a Comment